Phil Salt Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ फिल साल्ट (Phil Salt) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs IND T20 Series) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्दा हो गया था और अब दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
छक्कों की सेंचुरी: 29 वर्षीय फिल साल्ट टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए अब तक 61 मैचों की 56 पारियों में 83 छक्के लगा चुके हैं। यहां से वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बचे हुए चार मुकाबलों में 17 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो अपने 100 T20I छक्के पूरे कर लेंगे और ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ जोस बटलर और इयोन मार्गेन ने ये खास सेंचुरी बनाई है।
इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के
- जोस बटलर - 156 मैचों 143 पारियों में 175 छक्के
- इयोन मोर्गन - 115 मैचों की 107 पारियों में 120 छक्के
- फिल साल्ट - 61 मैचों की 56 पारिोयं में 83 छक्के
- जॉनी बेयरस्टो - 80 मैचों की 72 पारियों में 76 छक्के
- एलेक्स हेल्स - 75 मैचों की 75 पारियों में 70 छक्के