आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पांच बार की चैंपियन टीम ने इस बार अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। वहीं पिछले ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदे गए प्रशांत वीर को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ खिलाड़ियों की अदला-बदली भी की थी। इस ट्रेड के तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस हैदराबाद की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इन बदलावों के बाद चेन्नई ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलीड़ियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और इसमें भारतीय युवा अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर का नाम भी शामिल हैं। प्रशांत को रिलीज करने का फैसला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि चेन्नई ने पिछले ऑक्शन में उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उत्तर प्रदेश के इस ऑलराउंडर को टीम में बड़ी उम्मीदों के साथ शामिल किया गया था, लेकिन पिछले सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिल सके। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है।