India vs England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट के काऱण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रिंस यादव (Prince Yadav) को टीम में मौका मिला है। बीसीसीआई ने रविवार (12 जुलाई) को इसकी जानकारी दी।
राणा इस चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, “ ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान राणा को अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं और अब आगे की जांच और इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे।”