ENG vs IND 3rd T20: प्रिंस यादव IN रवि बिश्नोई OUT! नॉटिंघम टी20 के लिए ऐसी हो सकती हैं Team India क (India Probable Playing XI Vs England For 3rd T20)
India Probable Playing XI For 3rd T20I Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) मंगलवार, 07 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।
रवि बिश्नोई पर लटकी तलवार: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई पिछले मुकाबले में बेहद महंगे साबित हुए थे। उन्होंने मैनचेस्टर के मैदान पर अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटाए थे, यही वज़ह है उनकी पॉजिशन पर अब तलवार लटक रही है।
याद दिला दें कि वो (रवि बिश्नोई) IPL19 में से महंगे रहे थे और उन्होंने लगभग 10 की इकोनॉमी से 26 ओवर में 257 रन खर्चे थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों 11 विकेट चटकाए थे।