Prince Yadav Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th T20) साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 257 रन डिफेंड करके टीम इंडिया को 56 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत को मिली हार के साथ अब टीम के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव (Prince Yadav) के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 24 वर्षीय प्रिंस यादव अब भारतीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसे अपने शुरुआती चार T20I में से एक में भी जीत नसीब नहीं हुई। उनसे पहले सिर्फ अंबाती रायडू के साथ ऐसा हुआ था जो कि साल 2014-16 के बीच अपने शुरुआती चार टी20 इंटरनेशनल हारे थे।
याद दिला दें कि प्रिंस ने आयरलैंड टूर पर खेले गए दूसरे T20I में अपना डेब्यू किया था जहां टीम इंडिया को 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रिंस इंग्लैंड के टूर पर भारत के लिए तीन टी20 मुकाबले खेले जिसमें से भी टीम इंडिया एक भी नहीं जीत पाई।