दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026-27) के मुकाबले के जरिए भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की मैदान पर वापसी भले ही हुई, लेकिन उनकी पारी को जम्मू-कश्मीर (Abid Mushtaq) के 29 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने एक बेहतरीन गेंद डालकर बहुत जल्द ही खत्म कर दिया।
पृथ्वी शॉ ने 21 गेंदों में 22 रन बनाए। अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने चार चौके भी लगाए और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। हालांकि, आबिद मुश्ताक की गेंद पर वह पूरी तरह से चकमा खा गए।
दरअसल, शॉ के खिलाफ आबिद ने वेस्ट जोन की पारी के 6वें ओवर के दौरान थोड़ी ऊपर की लेंथ की गेंद फेंकी। गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन के आसपास पिच हुई और शॉ फ्रंट फुट पर आकर उसे डिफेंड करने गए। लेकिन गेंद पिच होने के बाद हल्का सा बाहर की तरफ घूम गई और उनके बल्ले को पूरी तरह बीट करते हुए सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई।