भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बैटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार वजह बेहद खास है। उन्होंने रविवार, 8 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा भी की। पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं जो काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
इनमें से एक तस्वीर में, शॉ एक घुटने पर बैठकर आकृति की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी एक और तस्वीर है जिसमें वो उन्हें अंगूठी पहनाने में मदद कर रही थीं और दोनों गर्व से अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रहे थे। इस दिल को छू लेने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस और साथी क्रिकेटरों के बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने भी कमेंट करके उन्हें अपनी इस नई पारी के लिए बधाई दी।
शॉ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर ज़िंदगी भर हिट लगाने तक। वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स हैं!”