Advertisement

पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड की धरती पर 244 रन की तूफानी पारी से मचाया तहलका, 39 गेंद में चौकों-छक्कों से ठोंक डाले 178 रन

रॉयल लंदन वन-डे कप 2023 में नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap August 09, 2023 • 19:44 PM
पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड की धरती पर 244 रन की तूफानी पारी से मचाया तहलका, 39 गेंद में चौकों-छक्कों से ठ
पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड की धरती पर 244 रन की तूफानी पारी से मचाया तहलका, 39 गेंद में चौकों-छक्कों से ठ (Image Source: Google)
Advertisement

रॉयल लंदन वन-डे कप 2023 में नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सॉमरसेट के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले शॉ ने लिस्ट ए में दोहरा शतक 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया था। इसी के साथ वो पहले क्रिकेटर बन गए है जिन्होंने लिस्ट ए में दो अलग-अलग देशों में दोहरा शतक बनाया है। 

नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से पारी की शुरुआत करने आये दाएं हाथ के बल्लेबाज शॉ ने 153 गेंद में 28 चौको और 11 छक्कों की मदद से 244 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शॉ टूर्नामेंट के इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए और उन्होंने ओली रॉबिन्सन के पिछले साल दर्ज किए गए 206 के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शॉ ने इससे पहले दोहरा शतक 2021 की विजय हजारे ट्रॉफी में पुदुचेरी के खिलाफ 152 गेंद में 31 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 227 रन की पारी खेली थी। शॉ पहले क्रिकेटर बन गए है जिन्होंने लिस्ट ए में दो अलग-अलग देशों में दोहरा शतक जड़ा है। भारतीयों में लिस्ट ए में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वहीं शॉ के नाम 2 दोहरे शतक दर्ज है।

Trending


रॉयल लंदन वन-डे कप 2023 में नॉर्थहैम्पटनशायर ने शॉ के दोहरे शतक की मदद से 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शॉ के अलावा सैम व्हिटमैन ने 51 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रिकार्डो वास्कोनसेलोस ने 53 गेंद में  5 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन का योगदान दिया। सॉमरसेट की तरफ से जैक ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा 2 विकेट डैनी लैम्ब और एक विकेट शोएब बशीर ने लिया। 

नॉर्थहैम्पटनशायर की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, एमिलियो गे, रिकार्डो वास्कोनसेलोस, सैम व्हाइटमैन, ल्यूक प्रॉक्टर, रॉब केओघ, लुईस मैकमैनस (कप्तान और विकेटकीपर), टॉम टेलर, जस्टिन ब्रॉड, साइमन केरिगन, जैक व्हाइट। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule, Teams And Squads

सॉमरसेट की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज थॉमस, एंड्रयू उमीद, लुईस गोल्ड्सवर्थी, जेम्स रेव (विकेटकीपर), सीन डिक्सन (कप्तान), जॉर्ज बार्टलेट, कर्टिस कैंपर, डैनी लैम्ब, नेड लियोनार्ड, जैक ब्रूक्स, शोएब बशीर। 


Cricket Scorecard

Advertisement