Advertisement
Advertisement
Advertisement

पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड दौरे से पहले हुए चोटिल, मैदान से जाना पड़ा बाहर

मुंबई, 3 जनवरी | मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शुक्रवार को कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में फील्डिंग के दौरान अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे।  इससे पृथ्वी के इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड जाने पर

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 04, 2020 • 09:57 AM
Prithvi Shaw
Prithvi Shaw (Google Search)
Advertisement

मुंबई, 3 जनवरी | मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शुक्रवार को कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में फील्डिंग के दौरान अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे।  इससे पृथ्वी के इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड जाने पर संदेह के बादल मंडारने लगे हैं। पृथ्वी ओवरथ्रो को रोकने के प्रयास में अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे और मैदान से बाहर चले गए।

दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "वह अब ठीक लग रहे हैं। मैदान पर उन्हें देखकर ठीक नहीं लग रहा था लेकिन अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। बाद में मुझे फिजियो से पता चला कि क्या हुआ।"

Trending


पृथ्वी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2018 खेला था। इसके बाद वह चोटिल होने और फिर बीसीसीआई द्वारा लगाए गए बैन के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। 
 


Cricket Scorecard

Advertisement