Advertisement
Advertisement
Advertisement

पृथ्वी ने 'गर्लफ्रेंड' को आधी रात में किया बर्थडे विश, जवाब मिलने में भी नहीं हुई देरी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से पहले शॉ काफी व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी कथित...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav July 23, 2021 • 14:12 PM
Cricket Image for पृथ्वी ने 'गर्लफ्रेंड' को आधी रात में किया बर्थडे विश, जवाब मिलने में भी नहीं हुई
Cricket Image for पृथ्वी ने 'गर्लफ्रेंड' को आधी रात में किया बर्थडे विश, जवाब मिलने में भी नहीं हुई (Image Source: Google)
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से पहले शॉ काफी व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड प्राची सिंह को बर्थडे के मौके पर बधाई देकर फैंस को चौंका दिया।

पृथ्वी ने प्राची को आधी रात को बर्थडे विश किया जिसके बाद से ही लोगों के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, ट्विटर पर फैन्स पृथ्वी शॉ के लेडी लक तक की बात कर रहे हैं। हालांकि, ये लेडी लक दूसरे वनडे में शॉ के बिल्कुल काम नहीं आया।

Trending


पृथ्वी शॉ ने रात के 2 बजे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्राची सिंह की कोलाज तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'। इसके अलावा, उन्होंने दो मज़ेदार इमोजी सहित उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी मेंशन किया। पृथ्वी की इस स्टोरी को देखने के बाद फैंस को प्राची के जवाब का भी इंतज़ार था और फैंस को जवाब भी मिला।

पृथ्वी शॉ को जवाब देने के लिए उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं लिखकर सिर्फ उनकी स्टोरी को रीपोस्ट किया और लिखा, "थैंक यू।" दोनों के बीच इस सोशल मीडिया चैट को देखकर फैंस ये अंदाज़ा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कहीं न कहीं कोई न कोई खिचड़ी जरूर पक रही है।


Cricket Scorecard

Advertisement