पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हर गुजरते दिन के साथ कोई ना कोई घटना देखने को मिल ही जाती है। मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच हालिया घटना के बाद अब पीएसएल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार, ये मैच से पहले के एक सेगमेंट को लेकर था, जो कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले चर्चा का विषय बन गया।
इस दौरान टॉस के समय, शो में दोनों मैस्कॉट के बीच एक स्क्रिप्टेड लड़ाई दिखाई गई, जिसने काफी ध्यान खींचा। ये छोटा सा ड्रामा टॉस की तैयारी के दौरान हुआ, जब मैस्कॉट ने पिच के पास एक नकली झड़प की। जिसे हल्के-फुल्के मनोरंजन के तौर पर डिज़ाइन किया गया था। कराची किंग्स के डेविड वॉर्नर और लाहौर कलंदर्स के शाहीन शाह अफरीदी भी इस अनोखी शुरुआत को देखकर मुस्कुराते हुए नज़र आए।
इस दौरान रमीज़ राजा ने कहा, "खैर, इसे 'क्लासिको' कहते हैं। हमारे सामने कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स टॉस से पहले ही एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि ये बस थोड़ी सी झड़प है और कुछ भी गंभीर नहीं है। बस प्लीज़, पिच खराब मत करना। मुझे लगता है कि अब बस बहुत हो गया। बस करो दोस्तों, बस करो। अब तुम जा सकते हो। अब हम अपना रेगुलर टॉस कर सकते हैं। डेविड वॉर्नर ये आपके लिए एक छोटा सा ट्रेलर था। अगर आपको लाहौर और कराची के बीच की राइवलरी का अंदाज़ा नहीं था, तो हमने तुम्हारे लिए उसका एक नमूना पेश कर दिया।"
ANOTHER LEVEL OF CLOWNERY UNLOCKED IN PSL
— Brutal Truth (@sarkarstix) April 23, 2026
During the toss, the Lahore Qalandars and Karachi Kings mascots started trading blows at each other
Shaheen Afridi was clearly embarrassed and David Warner was bemused to watch the two mascots fighting pic.twitter.com/QKDjZJrUOR