Pakistan Super League Ball-Tampering Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम लाहौर कलंदर्स पर रविवार (29 मार्च) को करांची किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बॉल-टैंपरिंग का आरोप लगा है। कलंदर्स के फखर जमान (Fakhar Zaman) पर इस गलत काम का आरोप लगा है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, "मैच रेफरी रोशन महानामा की अगुवाई में हुई अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान फखर ने अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार किया। अगले 48 घंटों के भीतर एक और सुनवाई होनी है, जिसके बाद मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे।" अगर फखर दोषी पाए जाते हैं, तो लेवल 3 के अपराध के लिए न्यूनतम सज़ा एक मैच का बैन है।
यह घटना हुआ मैच के आखिरी ओवर में जब हारिस रऊफ गेंदबाजी करने आए और करांची को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, बल्लेबाज़ ज़मान और रउफ गेंदबाज़ के रन-अप पर एक साथ मौजूद थे और एक साथ बात करते हुए दिखे। इस दौरान इन तीनों ने ही किसी न किसी समय गेंद को अपने हाथों में लिया।
This is so Shameful
— Ehtisham Siddique (@iMShami_) March 29, 2026
pic.twitter.com/DqTWMk1Mbg