मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मुकेश कुमार की बॉल को स्टैंड्स में भेजकर यह उपलब्धि हासिल की और इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। स्टोइनिस ने महज 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार पारी खेली। नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए आए स्टोइनिस ने आते ही आक्रमण शुरू कर दिया।
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मुकेश कुमार की बॉल को दर्शकों के बीच भेजा और इसी के साथ उनके आईपीएल करियर का 100वां सिक्स भी पूरा हुआ। इस आंकड़े को छूते ही उन्होंने अभिषेक शर्मा (99 सिक्स) को पीछे छोड़ दिया। स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 357 छक्कों के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं, जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज उनके बाद आते हैं। इस पारी से स्टोइनिस ने दिखा दिया कि वो आज भी टीम के सबसे भरोसेमंद फिनिशर हैं।
his way to a milestone
mdash; IndianPremierLeague (IPL) May 24, 2025
sixes and counting for Marcus Stoinis in the TATAIPL PBKSvDC pic.twitter.com/JcbFtFfuK