20वें ओवर के किंग बने Marcus Stoinis,एक साथ रोहित शर्मा-एमएस धोनी का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ा (Image Source: AFP)
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मंगलवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 281.82 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 62 रन की पारी खेली,जिसमें 4 चौके और 6 छक्के जड़े।
इस दौरान स्टोइनिस ने बृजेश शर्मा द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में 24 रन बनाए और खास रिकॉर्ड बना दिया।
हिटमैन से निकले आगे