आईपीएल 2021 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस सीज़न में कई नए खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं और उन्हीं में से एक खिलाड़ी है पंजाब किंग्स द्वारा खरीदे गए शाहरुख खान जिन्होंने आगामी सीज़न की तैयारी ज़ोरों शोरों से शुरू कर दी है।
पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में गेंदबाज़ों की धुनाई करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान को IPL 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था।
सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शाहरुख का वीडियो शेयर करते हुए मज़ेदार कैप्शन दिया। इस कैप्शन में लिखा गया, 'जिस वीडियो में शाहरुख खान हों वो हिट कैसे नहीं होगा।' इस वीडियो क्लिप में शाहरुख को बल्ला हाथ में लिए चलते हुए, गार्ड लेते हुए और कई बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए दिखाया गया है।
How can a video featuring Shahrukh Khan not be a HIT #IPL2020 #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/ApRKAFRyiw
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 29, 2021