पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 220 रन के बड़े लक्ष्य को चेज कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और IPL इतिहास में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है।
शनिवार (11 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 220 रन का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में 20 गेंदों में 57 रन ठोके, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली।