ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए रनों का 165 लक्ष्य दिया है। अगर मैक्सवेल का बल्ला ना चलता तो आरसीबी का स्कोर 150 से भी कम पर रुक सकता था।
हालांकि, आरसीबी की पारी खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे ग्लेन मैक्सवेल के फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे। पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैक्सी हम तुमको पाला हूं।'
जिस समय मैक्सवेल बल्लेबाज़ी कर रहे थे उस समय पंजाब के फैंस यही उम्मीद कर रहे थे कि मैक्सवेल जल्दी से आउट हो जाएं और यही कारण था कि पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ऐसा ट्वीट किया। मैक्सवेल ने पंजाब के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए कई लंबे-लंबे छक्के लगाए।
#IPL2021 #RCBvPBKS pic.twitter.com/lynsDv0Pry
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) October 3, 2021