मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में अभी तक लय हासिल नहीं कर पाई है लेकिन खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक ने टीम को संभाला है और पिछले मैच में शतक लगाकर टीम की चिंताओं को दूर भी किया है। मुंबई के फैंस डी कॉक से इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद आने वाले मैचों में भी कर रहे हैं लेकिन इसी बीच डी कॉक एक अलग वजह के चलते सुर्खियों में हैं।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई इंडियंस के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को एक ज़ोरदार छक्का लगाते हुए देखा जा सकता है। उनका ये छक्का इसलिए लाइमलाइट में आ गया क्योंकि उनके इस छक्के से स्पोर्ट स्टाफ का टीवी सेट टूट गया। ये घटना तब हुई जब डी कॉक अपनी हिटिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे।
इस दौरान उनका एक शॉट बहुत ऊंचा और दूर तक गया, जो प्रैक्टिस एरिया से बाहर चला गया। पास में ही मौजूद एक बॉल बॉय ने गेंद को रोकने की कोशिश में उसे हवा में ही लपकने की कोशिश की लेकिन कैच पूरा करने की कोशिश में, उस युवा लड़के का संतुलन बिगड़ गया और वो गलती से अपने पीछे रखी एक मेज़ से टकरा गया। इस टक्कर से मेज़ पर रखा टीवी सेट नीचे गिर गया, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई।
During the practice session of Mumbai Indians yesterday, Quinton DeCock hits a massive six to Jasprit Bumrah which broke the laptop of Couching Staffs sitting on a bench.
— (@PantVerse) April 18, 2026
Then look at the priceless reaction of all the members sitting there
pic.twitter.com/sjjmbhmY07