Quinton de Kock Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 17 अगस्त को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Barbados Tridents के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने Jamaica Kingsmen के खिलाफ 49 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा। गौरतलब है कि क्विंटन डी कॉक ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो कि टी20 फॉर्मेट में महान एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) और डेविड मिलर (David Miller) जैसे धुरंधुर खिलाड़ी भी नहीं कर पाए।
डी कॉक ने रचा इतिहास: क्विंटन डी कॉक ने बारबाडोस के मैदान पर 71 रनों की पारी खेलकर टी20 फॉर्मेट में अपने 13,046 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब डी कॉक टी20 फॉर्मेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले बतौर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। साउथ अफ्रीकी के धुरंधुर बल्लेबाज़ जैसे फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर और एबी डी विलियर्स भी टी20 में ये आंकड़ां नहीं छू पाए हैं।
टी20 में बतौर साउथ अफ्रीकी सर्वाधिक रन
- क्विंटन डी कॉक - 463 मैचों में 13,046 रन
- फाफ डु प्लेसिस - 449 मैचों में 12,740 रन
- डेविड मिलर - 583 मैचों में 12,397 रन
- राइली रूसो - 415 मैचों में 10,370 रन
- एबी डी विलियर्स - 340 मैचों में 9,424 रन