VIDEO: क्विंटन डी कॉक मिस जसप्रीत बुमराह हिट! बूम बूम ने इस तरह घातक गेंद डालकर किया साउथ अफ्रीका के (Image Source: X)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका पर दबाव बना दिया। दूसरे ही ओवर में उन्होंने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को पूरी तरह छका दिया। डी कॉक शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सीधी स्टंप से जा टकराई। इसके बाद बुमराह का अंदाज़ भी देखने लायक था।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही।