Quinton de Kock Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को Barbados Tridents और Jamaica Kingsmen के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 33 वर्षीय क्विंटन डी कॉक टी20 फॉर्मेट के एक माहिर बल्लेबाज़ हैं, जो कि अब तक 462 टी20 मैचों में 12,975 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से क्विंटन डी कॉक CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 25 रन बनाने का कारनामा करते हैं, तो वो टी20 में अपने 13,000 रन पूरे कर लेंगे और इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन जाएंगे।
गौर करें कि साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज़ ने अब तक टी20 में 13,000 रनों के आंकड़ें को नहीं छुआ है। इस फॉर्मेट में एक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम ही दर्ज हैं, जिन्होंने 12,975 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने 448 मैचों में 12,686 रन जोड़े हैं।