भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock Retirement) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 29 साल के डी कॉक ने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान जारी कर इस रिटायरमेंट की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस को भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद आ गई। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2014 में इसी तरह से टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था।
आपको बता दें कि धोनी ने 30 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के बाद अचानक से संन्यास की घोषणा कर दी थी जिसके बाद फैंस के होश उड़ गए थे और अब डी कॉक ने 7 साल बाद इसी तारीख पर ये फैसला लेकर फैंस को एक बार फिर से माही की याद दिला दी है।
Quinton de Kock pulled off an MS Dhoni!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 31, 2021
.
.#Cricket #SAvIND #AUSvIND #IndianCricket #TeamIndia #SouthAfrica pic.twitter.com/jX3QQBRZgd