इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की सबसे कामियाब टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आगामी सीजन से पहले एक बार फिर अपनी कमर कस चुकी है। मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वापस अपनी टीम में शामिल किया है और उनके लिए एक बड़ी कीमत गुजरात टाइटंस को चुकाई है। यानी अब एक बार फिर हार्दिक MI की जर्सी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि इस धाकड़ इंडियन ऑलराउंडर के साथ अब पांच बार की चैंपियन टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो चुकी है।
इंडियन टीम के स्टार अनुभवी गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन भी इस बात से पूरी तरह परिचित है और उन्होंने आगामी सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस के 11 खिलाड़ियों को चुनकर उनकी सबसे खतरनाक टीम को बनाया है। अश्विन द्वारा चुनी गई टीम ऑन पेपर बेहद खतरनाक दिख रही है और किसी भी विपक्षी टीम पर कहर बनकर टूट सकती है।
Mumbai Indians have Released 11 Players including Jofra Archer! #Cricket #MumbaiIndians #IPLretention Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#IPLAuction #JofraArcher pic.twitter.com/uEoJM4GYN6
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 26, 2023
आपको बता दें कि अश्विन ने मुंबई इंडियंस के द्वारा अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने से पहले ही ये काम कर दिया था। उन्होंने इस पर एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया था। अश्विन ने आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI को चुनते हुए उसमें विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर सिर्फ दो खिलाड़ियों को रखा था, वहीं टीम के बाकी 9 खिलाड़ी पूरी तरह भारतीय थे।