Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : विनय कुमार ने किया संन्यास का ऐलान, कभी आईपीएल में भी मचाया था धमाल

कभी भारतीय क्रिकेट टीम में एक तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका निभाने वाले आर विनय कुमार ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 25 सालों तक क्रिकेट...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav February 26, 2021 • 15:58 PM
Cricket Image for BREAKING : विनय कुमार ने किया संन्यास का ऐलान, कभी आईपीएल में भी मचाया था धमाल
Cricket Image for BREAKING : विनय कुमार ने किया संन्यास का ऐलान, कभी आईपीएल में भी मचाया था धमाल (Image Credit: Twitter)
Advertisement

कभी भारतीय क्रिकेट टीम में एक तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका निभाने वाले आर विनय कुमार ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 25 सालों तक क्रिकेट खेला। 

विनय कुमार ने भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने करियर में एक टेस्ट, 31 वनडे मुकाबले और 9 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले। इस दौरान इस खिलाड़ी ने कुल 49 विकेट चटकाए। विनय ने अपनी रिटायरमेंट का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से किया।

Trending


आपको बता दें कि दाएं हाथ के इस मध्यम गति के तेज गेंदबाज ने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ भी खेला था। विनय कुमार के रणजी क्रिकेट के आंकड़े उन्हें दिग्गजों की लिस्ट में शामिल करने के लिए काफी हैं। कर्नाटक की कप्तान कर चुके विनय कुमार की ही अगुवाई में कर्नाटक ने लगातार दो साल 2013-14 और 2014-15 में खिताब अपने नाम किया था।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement