Ireland vs New Zealand, Only Test: टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) और रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) के शानदार शतकों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए हैं।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 86 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। कप्तान टॉम लैथम (0), डेवोन कॉनवे (4) और डेरिल मिचेल (1) फ्लॉप रहे और केन विलियमसन 70 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद रविंद्र और ब्लंडेल ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 330 गेंदों में 217 रन की विशाल साझेदारी की। रविंद्र ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ते हुए 194 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के जड़े।