Rahmanullah Gurbaz Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 26वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors ने 17.2 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल किया और Jamaica Kingsmen को 8 विकेट हराकर मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने शानदार अर्धशतक ठोका और एक बेहद ही खास World Record बना दिया।
गुरबाज़ ने तोड़ा बाबर का रिकॉर्ड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने CPL 2026 के 26वें मुकाबले में 35 गेंदों पर 5 चौके 3 छक्के लगाकर 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं और वो इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।
उन्होंने 26 दिन साल और 280 दिन की उम्र में अपने 7000 टी20 रन पूरे किए और बाबर आज़म का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। बाबर ने 26 साल और 353 दिन की उम्र में अपने 7000 टी20 रन बनाए थे।