Rahmanullah Gurbaz के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ में सिर्फ 10 रन बनाते ही रच देंगे AFG के लिए इतिह (Image Source: Google)
अफगानिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ के पास भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वह इस मुकाबले में सिर्फ 10 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।
24 वर्षीय गुरबाज़ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। अगर वह लखनऊ में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह अपने ही साथी खिलाड़ी रहमत शाह का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।