India vs Afghanistan, Rahmat Shah Record: अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अगर वह इस मुकाबले में 30 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक 32 वर्षीय रहमत शाह के पास अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करने का शानदार मौका होगा।
रहमत शाह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 970 रन बना चुके हैं और उन्हें 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 30 रन की जरूरत है। अगर वह भारत के खिलाफ इस मैच में यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।