आज यानि मंगलवार, 14 अप्रैल को IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। इस मुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक दिल को छू लेने वाला पल देखने को मिला। इस दौरान KKR के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को CSK के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की ओर दौड़ते हुए देखा गया।
ये घटना मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई, जहां दोनों टीमें इस बड़े मुकाबले की तैयारी कर रही थीं। चूंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक ही ट्रेनिंग सेंटर का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए त्रिपाठी की नज़र धोनी पर पड़ी। वो तुरंत मुस्कुराते हुए उनके पास गए और दोनों के बीच थोड़ी देर तक दोस्ताना बातचीत हुई। इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई, जिसने आस-पास मौजूद खिलाड़ियों और स्टाफ का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
अगर इन दोनों टीमों की राइवलरी की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन कोलकाता के मैदान पर खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर मे 180 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी थी।
Rahul Tripathi ran like a child to meet MS Dhoni. pic.twitter.com/x4Tb2iTQBl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 14, 2026