Rajasthan Royals schedule IPL 2026: गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल (IPL 2026) के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है और 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) इस बार नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अपने पहले तीन घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी, जिसके बाद टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने बाकी होम मैच खेलेगी।
राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में और 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिर से गुवाहाटी में मुकाबला खेलेगी। वहीं 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी टीम गुवाहाटी में ही मैदान पर उतरेगी।
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो-दो बार होगी। खास बात यह है कि टीम सीजन के दूसरे हिस्से में जयपुर में लगातार मुकाबले खेलेगी, जहां घरेलू दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।