IPL 2021 News In Hindi: इंग्लैड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस समय विश्व क्रिकेट में टॉप ऑलराउंडरों में से एक हैं। बेन स्टोक्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। स्टोक्स आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हैं और आईपीएल 2020 में भी उन्होंने रन बनाए, विकेट लिए और अपनी टीम के लिए कुछ अविश्वसनीय कैच लपककर भी सबका ध्यान खींचा।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने स्टोक्स को आईपीएल 2021 के लिए रिटेन किया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का एक फैन चाहता था कि अगले सीजन से पहले आरआर स्टोक्स को मुंबई इंडियंस को दे दे। फैन ने राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'बेन स्टोक्स को मुंबई इंडियंस को दे दो।'
राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर ए़डमिन ने मजेदार मीम शेयर करते हुए फैन के सवाल का जवाब दिया है। मीम में एक शख्स सिर हिलाकर न कह रहा है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है। स्मिथ को रिलीज करने के बाद बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे अधिक पैसे लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 25, 2021