Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाढ़ से मचा हाहाकार, तो असम के लिए धड़का रियान पराग का दिल

असम में बाढ़ की तबाही देखकर रियान पराग ने एक इमोशनल पोस्ट किया है।

Advertisement
Cricket Image for बाढ़ से मचा हाहाकार, तो असम के लिए धड़का रियान पराग का दिल
Cricket Image for बाढ़ से मचा हाहाकार, तो असम के लिए धड़का रियान पराग का दिल (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Jun 21, 2022 • 03:51 PM

असम में बाढ़ ने जो तबाही मचाई हुई है उसने पूरे देश की चिंता बढ़ाई हुई है। हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ हज़ारों घर तबाह कर चुकी है और लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। इस बार की बाढ़ ने भी प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। एकतरफ कई लोग असम के हालातों पर चुप्पी साधे बैठे हैं, तो वहीं रियान पराग ने असम के लिए अपना दिल खोलकर रख दिया है। 

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
June 21, 2022 • 03:51 PM

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग भी असम से ही ताल्लुक रखते हैं और उनसे वहां के हालात देखे नहीं जा रहे हैं जिसके चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और लोगों से असम की मदद की गुहार लगाई है। 

Trending

रियान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यदि आप असम की चाय का जश्न मना सकते हैं, तो आपको असम की बाढ़ के लिए भी चिंतित होना चाहिए। इतने लोग बेघर हो गए हैं। घर बर्बाद हो गए हैं। सपने चकनाचूर हो गए हैं। मेरे प्यारे असम, जल्दी ठीक हो जाओ। हर छोटी छोटी मदद मायने रखेगी। जय हिन्द।'

रियान पराग के इस ट्वीट के बाद कई फैंस भी इमोशनल हो गए हैं और उन्होंने पराग की तारीफ भी की है। वहीं, अगर असम के मौजूदा हालात की बात की जाए तो आपदा राहत और पुलिस दल लोगों के बचाव कार्य में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार असम के सिलचर शहर और कछार जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों समेत 3,000 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जबकि भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगातार राहत बचाव कार्य अभियान चलाते देखा जा रहा है।

Advertisement

Advertisement