रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया और वो लगातार ट्रॉफी जीतने वाले आईपीएल के तीसरे और कुल मिलाकर ऐसे चौथे कप्तान बन गए हैं, जिनकी अगुआई में किसी टीम ने दो आईपीएल खिताब जीते हैं।
आरसीबी की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया। इस बीच, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और अन्य खिलाड़ी रात में स्टेडियम से लौटने के बाद अहमदाबाद में अपने टीम होटल के बाहर पंजाबी ढोल पर नाचते हुए नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पेज ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें आरसीबी के कप्तान नाचते हुए दिख रहे हैं, जबकि होटल स्टाफ़ टीम का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है।
पाटीदार के साथ इस दौरान क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रासिक और वेंकटेश अय्यर जैसे अन्य खिलाड़ी भी जश्न में डूबे नजर आए। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Running on vibes, celebrations, and very little sleep. pic.twitter.com/l1v1yi38Os
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026