RCB vs GT IPL 2026 Final: रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया और वह चौथे कप्तान हैं, जिनकी अगुआई में किसी टीम ने दो आईपीएल खिताब जीते हैं।
इसके अलावा पाटीदार टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने खिताब डिफेंड किया है। उनसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने ही बतौर कप्तान यह कारनामा किया था।
रजत पाटीदार कप्तान के तौर पर अपने पहले दो सीज़न में ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा वह सबसे कम मैच में दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। सिर्फ 28 मैच में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने रोहित शर्मा (44 मैच) को पीछे छोड़ा।