Rajat Patidar Century Video: मध्य प्रदेश के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने एक बार फिर अपनी बैटिंग से धमाका किया। वो मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में रजत ने सोमवार, 16 नवंबर को ग्रुप सी के मुकाबले में चंदीगढ़ में तूफान उठाया और असम के खिलाफ (Madhya Pradesh vs Assam) शानदार शतक ठोका।
चौके-छक्के की बौछार से लगाई सेंचुरी: रजत पाटीदार नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने पहली गेंद से विपक्षी गेंदबाज़ों को अटैक किया और महज़ 48 गेंदों पर 281.25 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 135 रन बनाए। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पाटीदार ने चौके-छक्के की बौछार से ही अपना 100 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8 चौके 13 छक्के जड़कर ही 110 रन जोड़े।
भारतीय टीम का खटखटाया दरवाजा: 33 वर्षीय रजत पाटीदार बेहद ही शानदार फॉर्म में है और लगातार Indian T20 Team का दरवाजा खटखटा रहे हैं। वो इस फॉर्मेट में अब तक 115 मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने लगभग 36.82 की औसत से 3535 रन ठोके हैं। पाटीदार का स्ट्राइक लगभग 164.73 रहा है। वो भारत के लिए टेस्ट और ODI डेब्यू कर चुके हैं। पाटीदार लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता उन्हें जल्द ही टी20 टीम में भी जगह देंगे।