आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस पारी के साथ पाटीदार ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के 17 साल पुराने खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाटीदार ने इस मैच में सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 17 गेंदों में पूरी की और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट के साथ संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
पाटीदार ने एडम गिलक्रिस्ट के 2009 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कप्तान के तौर पर बनाए गई 17 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। गिलक्रिस्ट ने यह कारनामा डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए किया था और अब 17 साल बाद पाटीदार ने उसी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।