रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कतर के दोहा में 19 नवंबर से शुरू होने वाले 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' (Rising Stars Asia Cup) के लिए इंडिया ए टीम से नाम वापस ले लिया है। पाटीदार को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम में उप-कप्तान बनाया गया था, और उन्होंने बीसीसीआई को सूचित किया है कि उन्हें 50 ओवर के मैचों के लिए सिलेक्शन में शामिल न किया जाए, क्योंकि वे "अपनी मौजूदा चोटों को संभाल रहे हैं"।
पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के तीन मैचों में मध्य प्रदेश की टीम की कप्तानी की और पुडुचेरी और बिहार के खिलाफ शानदार शतक लगाए। इससे पहले, वह इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जो पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से हार गई थी; उस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए थे।
पाटीदार की जगह इस टूर्नामेटं के लिए दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। बदोनी घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के चार मैचों में 559 रन बनाए हैं, जिनमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। वहीं, पाटीदार के हटने के बाद बल्लेबाज रिंकू सिंह को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।