KKR Probable Playing XI Vs DC, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
अंगकृष रघुवंशी टूर्नामेंट से हुए बाहर: KKR को अपने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोलकाता के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ अंगकृष रघवुंशी, जिन्होंने टीम के लिए साल 2026 के IPL सीजन में सर्वाधिक रन (13 मैचों की 12 इनिंग में 422 रन) बनाए, वो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। KKR के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेटकीपिंग करते समय उनकी उंगली फ्रैक्चर हो गई थी।
रमनदीप सिंह को मिल सकता है मौका: अंगकृष रघुवंशी की गैरमौजूदगी में अब KKR तूफानी बल्लेबाज़ रमनदीप सिंह को अपनी प्लेइंग XI में जगह दे सकती है। 29 साल के रमनदीप को KKR ने पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो 99 टी20 मैचों में 166.17 की स्ट्राइक रेट से 1,012 रन ठोक चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 34 विकेट भी दर्ज हैं। उन्होंने IPL में 145.85 की स्ट्राइक रेट से 299 रन ठोके हैं।