रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने शानदार वापसी करते हुए कैमरून ग्रीन की पारी पर ब्रेक लगा दिया। ग्रीन ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा था, लेकिन रसिख ने अगली ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर हिसाब बराबर कर लिया।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार (13 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत तेज जरूर रही, लेकिन टीम को जल्दी दो झटके लग गए। फिन एलन 8 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों में 19 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन जोड़ दिए।