Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021 : बीच आईपीएल में विराट से छीनी जा सकती है कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा

आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस इस खबर के झटके से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताज़ा खबरों

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 23, 2021 • 16:49 PM
Cricket Image for IPL 2021 : बीच आईपीएल में विराट से छीनी जा सकती है कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा
Cricket Image for IPL 2021 : बीच आईपीएल में विराट से छीनी जा सकती है कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस इस खबर के झटके से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताज़ा खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2021 के यूएई में चल रहे दूसरे चरण में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

दूसरे हाफ के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कोहली बल्ले से विफल होने के बाद वो सवालों के घेरे में आ गए हैं। जबकि कई फैंस और विशेषज्ञ इस 32 वर्षीय स्टार की आलोचना भी कर रहे हैं। एक पूर्व क्रिकेटर ने नाम न छापने की शर्तों पर खुलासा करते हुए कहा कि कोहली को आईपीएल 2021 के बीच में ही आरसीबी की कप्तानी से बर्खास्त किया जा सकता है।

Trending


Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

पूर्व क्रिकेटर ने न्यूज 18 के हवाले से कहा, “जिस तरह से वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रहे थे, उसे देखिए। उन्हें कुछ नहीं पता लगा! ऐसा लगता है कि वो अभी बड़े समय से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी संभावना है कि उन्हें सीजन के बीच में ही हटाया जा सकता है। यह पहले भी अन्य टीमों के साथ हुआ है, जैसे केकेआर में दिनेश कार्तिक और सनराइजर्स हैदराबाद में डेविड वार्नर के साथ हो चुका है।“
 
आगे बोलते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “उन्हें या तो हटा दिया गया या वो बीच में ही कप्तानी छोड़ गए। तो ये आरसीबी में भी हो सकता है। कल का मैच देखने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है। एक और खराब मैच और आप आरसीबी की कप्तानी में तुरंत बदलाव देख सकते हैं।"


Cricket Scorecard

Advertisement