WPL 2026 फाइनल में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी,RCB ऐसा करने वाली पहली टीम बनी (Image Source: Google)
RCB vs DC WPL 2026 Final Stats Review: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार (5 फरवरी) को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर WPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह दूसरी बार है जब आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 2 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
1. स्मृति मंधाना बतौर कप्तान सबसे ज्यादा WPL खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दो बार यह टूर्नामेंट जीता है।