रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेटर यश दयाल ने भारतीय फैंस को चौंकाते हुए हाल ही में गुपचुप अंदाज में शादी कर ली। एक निजी समारोह में हुई इस शादी की तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दयाल ने अपनी लंबे समय की पार्टनर श्वेता पुंडीर से एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं हुआ।
खबरों के मुताबिक, ये समारोह 4 फरवरी को हुआ था, जिसमें क्रिकेट से जुड़े विवादों के बीच केवल रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दयाल की शादी कई लोगों के लिए एक झटके की तरह आई है, खासकर उन पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए ये खबर फैंस को हैरान कर गई है। दयाल पर दो साल से ज़्यादा समय तक एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लड़की को इमोशनली ब्लैकमेल किया और उसे क्रिकेट करियर का वादा करके फंसाया।
वहीं, इस शादी के बाद फैंस दयाल की पत्नी के बारे में भी जानना चाहते हैं तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब देते हैं। दरअसल, दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 587k से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लेजेंड्स लीग के लिए एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया है और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
Yash dayal married content creator shweta Pundir on feb 4. pic.twitter.com/hHB4MEqevP
— Cricket IN (@Viha_tweetX) March 15, 2026