RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, WPL 2026 के रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया (Image Source: X.Com (Twitter))
RCB W vs DC W WPL 2026 Final Highlights: कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार (5 फरवरी) को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर WPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह दूसरी बार है जब आरसीबी टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है और मुंबई इंडियंस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम है।
वहीं लगातार चौथा फाइनल खेलने वाली दिल्ली जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी।