एमएस धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है। धोनी आईपीएल में तो सफल रहे ही हैं साथ ही उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए भी टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया। इसीलिए फैंस को यही लगता है कि अगर धोनी हैं तो ट्रॉफी पक्की है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर यानि आरसीबी की टीम है जो 16 साल से एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। फैंस हर साल इस टीम को दिल से सपोर्ट करते हैं लेकिन बदले में फैंस को ट्रॉफी की जगह सिर्फ निराशा हाथ लगती है।
मगर एक बात जो आरसीबी फैंस को बाकी फैंस से अलग करती है वो है उनकी ईमानदारी। हर सीजन में वो अपनी टीम को जोश और हौंसले के साथ सपोर्ट करते हैं। इन फैंस का सिर्फ एक ही मकसद है कि आरसीबी किसी तरह से ट्रॉफी जीत जाए और फिर उसके लिए उन्हें चाहे कुछ भी करना पड़े। इसी कड़ी में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो एक आरसीबी फैन का है।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के एक प्रशंसक ने एमएस धोनी से आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब जिताने की अपील कर डाली। इस फैन को धोनी ने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया। फिलहाल इस फैन और धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
MS Dhoni's response when one of the RCB fan asked Dhoni to come and support RCB to win a title.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 20, 2023
- This is pic.twitter.com/mcvlfrMBwI