RCB schedule IPL 2026: गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल (IPL 2026) के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। RCB इस सीजन अपने सात में से पांच घरेलू मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो होम मैच रायपुर में खेले जाएंगे।
RCB अपने अभियान की शुरुआत सीजन के ओपनिंग मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में करेगी। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेलेगी। वहीं तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में होगा।
इस सीजन RCB की भिड़ंत मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो-दो बार होगी। ऐसे में फैंस को पूरे सीजन में कई बड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, खासकर MI और CSK के खिलाफ मैचों पर सबकी नजर रहेगी।