RCB के हेड कोच Andy Flower को BCCI ने दी सजा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में थी ये गलती (Image Source: X.com/Twitter)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) पर बीसीसीआई ने उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बोर्ड ने उन पर यह जुर्माना आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर लगाया है।
एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो “मैच के दौरान अशोभनीय या अपमानजनक भाषा के प्रयोग” से संबंधित है।
यह घटना मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार (10 मई) को रायपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान आरसीबी की पारी के 17.2 ओवर के दौरान हुई, जब एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बातचीत की।