Yash Dayal RCB के लिए IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, फाइनल फैसले का हुआ ऐलान (Image Source: AFP)
यश दयाल (Yash Dayal) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए नहीं खेलेंगे। आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने पुष्टि की कि टीम के साथ दयाल का कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा, लेकिन वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
बोबाट ने मंगलवार (24 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,“ आज दिन में मैंने उनसे बात की थी, लेकिन यह तय किया कि जिस निजी स्थिति का वह सामना कर रहे हैं, उसे देखते हुए टीम में शामिल होना उनके और फ्रेंचाइजी के सबसे अच्छे हित में नहीं है।”
उन्होंने इस बारे में और ज़्यादा विस्तार से बात नहीं की।