रजत पाटीदार ने आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वह विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बाद RCB के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार का आईपीएल 2025 सीजन शानदार चल रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाटीदार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने सिर्फ 30 पारियों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए और इस मामले में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (31 पारियां) को पीछे छोड़ दिया।
गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन (25 पारियां) इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ (31) और तिलक वर्मा (33) भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। पाटीदार ने यह उपलब्धि तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर विराट कोहली के साथ एक रन चुराकर पूरी की।
Milestone Unlocked
— IndianPremierLeague (IPL) April 18, 2025
runs and counting in the TATAIPL for Rajat Patidar
How many runs will the RCB skipper score tonightRCBvPBKS | rrjjt_01 pic.twitter.com/syF6DiPadQ