रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीत लिया। आरसीबी की इस जीत के बाद फैंस इंतजार कर रहे थे कि क्या इस बार आऱसीबी विक्ट्री परेड निकालेगी या नहीं और फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए फ्रेंचाईजी ने इस बारे में अपडेट दे दिया है।
फ्रेंचाईजी ने पिछले साल हुए घटनाक्रम से सबक लेते हुए ये साफ कर दिया है कि इस बार कोई विक्ट्री परेड नहीं होगी। फ़्रेंचाइज़ी ने फैंस को जश्न के लिए एक सावधानी भरा संदेश दिया है, जिसमें उनसे अपने घरों में आराम से बैठकर ही जीत का जश्न मनाने को कहा गया। इससे संकेत मिलता है कि फ़्रैंचाइज़ी इस बार कोई विक्ट्री परेड निकालने के मूड में नहीं है।
पिछले साल, आरसीबी के आईपीएल 2025 जीतने के ठीक एक दिन बाद, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में इस साल विक्ट्री परेड ना करने का फैसला बिल्कुल सही भी लगता है। फ्रेंचाईजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या रात थी! क्या एहसास था! आरसीबी परिवार के हर सदस्य को बधाई। ये जीत आपकी है। जैसे ही जश्न शुरू हो, आइए हम सब ज़िम्मेदार बनें। जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका है अपने प्रियजनों के साथ रहना। पुरानी यादों को ताज़ा करें और घर के आराम से इस खास पल का आनंद लें। 12th Man Army, हम अगले साल स्टेडियम में आपसे मिलेंगे। तब तक, खुशियां फैलाते रहें और हमारा समर्थन करते रहें।"
What a night. What a feeling.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
To every member of the RCB nation, congratulations. This is YOUR win.
As the celebrations begin, let’s be responsible.
Best way to celebrate is with your loved ones. Relive the memories, and enjoy this special moment from the comfort of… pic.twitter.com/hdGO3n115a