आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में CSK की बल्लेबाजी शुरुआत से ही बिखर गई और टीम किसी तरह 207 रन तक पहुंच पाई।
इस मैच के दौरान आरसीबी के विकेटकीपर जितेश शर्मा की बल्लेबाजी तो नहीं आई लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सरफराज खान को स्टंप आउट करने के साथ ही डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़कर खतरनाक शिवम दुबे को भी पवेलियन की राह दिखाई। जितेश का ये कैच इतना लाजवाब था कि फैंस ने सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तारीफ की।
इतना ही नहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस कैच का वीडियो शेयर किया गया और एडमिन ने इस कैच के जरिए एमएस धोनी को भी ट्रोल करने की कोशिश की। आरसीबी ने धोनी पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "एक था जो विकेट के पीछे से...।"
Ek tha jo wicket ke piche se………. pic.twitter.com/z6cdirLIUC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 5, 2026